बिहारशरीफ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
शव का प्रतिकात्मक फोटो
बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सिंधु कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से बीमार था. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है.
बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र के अकमल खंधा बाहा के समीप मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी.
आपके शहर में
इसके बाद घटना की सूचना हरनौत थानाध्यक्ष को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हरनौत के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
हसनचक चौरिया गांव के सिंधु कुमार के रूप में हुई पहचान
मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के हसनचक चौरिया गांव निवासी मुरारी चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सिंधु कुमार के रूप में हुई है. युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.
पांच वर्षों से बीमार चल रहा था मृतक
प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सिंधु कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और करीब पांच वर्षों से उसका इलाज चल रहा था. हालांकि, युवक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. टीम ने मौके पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं.
Also Read : बिहारशरीफ के बिंद में जिराइन नदी में आया पानी, किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा का बयान
मामले में हरनौत के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए