बिजली कंपनी के अधिकारी बनकर उड़ाये 98 हजार

Updated at : 02 Aug 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली कंपनी के अधिकारी बनकर उड़ाये 98 हजार

बिजली विभाग के अधिकारी बनकर स्मार्ट मीटर को अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने शहर के उतरी कोयरी टोला निवासी पंकज कुमार के खाता से एकाउंट 98000 हजार रुपया की निकासी कर ली.

विज्ञापन

हिलसा़ बिजली विभाग के अधिकारी बनकर स्मार्ट मीटर को अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने शहर के उतरी कोयरी टोला निवासी पंकज कुमार के खाता से एकाउंट 98000 हजार रुपया की निकासी कर ली. पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे हमारे मोबाइल पर एक कॉल आया और बोला कि राजेश कुमार मिश्रा बिजली विभाग का अधिकारी बोल रहा हूं. आपका घर का प्रीपेड मीटर जो बिजली विभाग के द्वारा लगाया गया है वह अभी तक अपडेट नहीं हुआ है. इसलिए आपके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा हूं. उसको क्लिक करें. उसकी बातों में आकर उसपर क्लिक करने के बाद अकाउंट से 98000 रुपया एकाउंट से कटने का मैसेज आया. इसके बाद तुरंत बैक में पहुंच कर घटना की जानकारी बैक प्रबंधक को दी . जिसके बाद एकाउंट को बंद करवाया जिससे खाता में बचा रूपया बच गया. बताया जाता है कि शहर के दर्जनों उपभोक्ताओं के यहां इसी प्रकार का कॉल आया था. लेकिन लोगों की सावधानी के कारण उनकी बैंक में जमा मेहनत की कमाई का पैसा बच गया. पीड़ित ने घटना के संदर्भ में बैक एवं हिलसा थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन