पानी का छींटा पड़ने के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट

Updated:
विज्ञापन

जिले के चेवाडा बाजार स्थित दुर्गस्थान के समीप छत धोने के दौरान पानी का छींटा पड़ोस के घरवालों को पड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के चेवाडा बाजार स्थित दुर्गस्थान के समीप छत धोने के दौरान पानी का छींटा पड़ोस के घरवालों को पड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान लाठी ,डंडों और लोहे के खंती के साथ रोड़ेबाजी भी हुई. इस घटना में दोनो पक्ष के 15 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया. घायलों की पहचान एक ओर से जगदीश यादव, रविंद्र यादव, अजय कुमार,शांति देवी,रूबी कुमारी, शोभा कुमारी, रंजू देवी तथा सुलेखा कुमारी के रूप में की गई. जबकि, दूसरी ओर से घायलों में प्रमोद कुमार, प्रमिला देवी, राम स्वरूप यादव, दीपांशु कुमार, साजन यादव, सरिता कुमारी, काजल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी का नाम शामिल है. घायलों में रामस्वरूप यादव की हालत नाजुक रहने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन