शौच के लिए गए बुजुर्ग की पोखर में डूबने से हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2024 8:39 PM
थाना क्षेत्र के खड्डी लोदीपुर गांव के समीप तालाब से पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान खड्डी लोदीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवकी जमादार के रूप में किया गया है.
हिलसा़ थाना क्षेत्र के खड्डी लोदीपुर गांव के समीप तालाब से पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान खड्डी लोदीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवकी जमादार के रूप में किया गया है. परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह में शौच के लिये घर निकले थे. जो घंटो तक घर वापस नही लौटने पर खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच दोपहर में गांव के समीप पोखर में तैरता हुआ शव मिला. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है. परिजन अनुमान लगा रहे है की शौच के बाद पानी छूने के क्रम में ही पैर फिसलने के कारण पोखर में डूबने से मौत हो गई. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया पोखर में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. परिजनो के द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










