Biharsharif News : नेचर व जू सफारी के साप्ताहिक अवकाश में बदलाव की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पर्यटन नगरी राजगीर में नेचर सफारी और जू सफारी के साप्ताहिक अवकाश के दिन में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है.

विज्ञापन

राजगीर. पर्यटन नगरी राजगीर में नेचर सफारी और जू सफारी के साप्ताहिक अवकाश के दिन में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय बुद्धिजीवियों, पर्यटन व्यवसायियों, होटेलियनों और पर्यटन प्रेमियों का कहना है कि वर्तमान में सोमवार को अवकाश होने के कारण पर्यटक असुविधा का सामना करते हैं और राजस्व में भी नुकसान होता है. सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रहती है, लेकिन सोमवार को सफारी बंद रहने के कारण वे इसका आनंद नहीं ले पाते और मायूस होकर लौट जाते हैं. इसके चलते सुझाव दिया गया है कि सोमवार की बजाय मंगलवार, बुधवार या गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश रखा जाये, जिससे सप्ताहांत में आने वाले पर्यटक आसानी से सफारी का आनंद ले सकें और राजगीर पर्यटन को बढ़ावा मिले. साथ ही पर्यटकों के हित में बाहरी राज्यों और विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट में कम से कम 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने और सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विशेष समय निर्धारित करने की सिफारिश की गयी है. रोटेरियन कैलाश नाथ झा, नगर परिषद पार्षद डॉ अनिल कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार पटेल, केंद्रीय पर्यटन सलाहकार डॉ कौलेश कुमार, युवा राजद प्रदेश सचिव गोलू यादव और अन्य लोगों ने एक स्वर में इस बदलाव की मांग की है. पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि इन सुझावों को लागू करने से राजगीर में पर्यटन गतिविधियों और सफारी के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन