नालंदा: आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन का निर्देश, रोज होगी भवन निर्माण की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं डीडीसी सारा अशरफ व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने बिजली, पेयजल, शौचालय की कमी और भवन निर्माण जैसी योजनाओं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी और योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने नाराजगी जतायी है. शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, भवन निर्माण, बच्चों के आधार व अपार आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

डीडीसी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजने तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कनेक्शन दिलाने को कहा गया. पोषण ट्रैकर पर केंद्रों के आधारभूत ढांचे से संबंधित जानकारी भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराने का निर्देश दिया गया.

आंगनबाड़ी भवन निर्माण की रोज होगी समीक्षा

आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए एनओसी प्राप्त जमीन का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भूमि भवन निर्माण के लिए उपयुक्त है या नहीं. अनुपयुक्त जमीन की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. नगर पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त भूमि को चिह्नित कर नाबार्ड के माध्यम से भवन निर्माण कराने को कहा गया.

मनरेगा और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को उपलब्ध करायी गयी जमीन पर भवन निर्माण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया.

एफआरएस और ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत एफआरएस कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. टेक होम राशन और गर्म पका भोजन वितरण की प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीडीसी ने नाराजगी जतायी. सभी लाभार्थियों को वितरण के बाद शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया. जरूरत पड़ने पर सेविकाओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया.

पंचायत स्तर पर आधार निर्माण शिविर लगाने की तैयारी

बच्चों की अपार आईडी कम संख्या में बनने पर भी डीडीसी ने चिंता जतायी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने आधार बनाने में आ रही परेशानी की जानकारी दी. इस पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को डीआरडीए निदेशक से समन्वय कर पंचायत स्तर पर आधार निर्माण शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार कराने का निर्देश दिया गया.

दूसरे केंद्र से समन्वय कर करायें बच्चों का वजन

कुछ केंद्रों पर वजन मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर डीडीसी ने कहा कि आसपास के ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र, जहां वजन मशीन उपलब्ध और सही है, वहां से समन्वय कर बच्चों का वजन कराया जाए. जिन परियोजनाओं में एसएएम बच्चों का प्रतिशत अधिक है, वहां स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

अन्य योजनाओं में भी शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य

बैठक में गोद भराई, अन्नप्राशन सहित अन्य गतिविधियों का शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार मनरेगा के सहयोग से वर्षा जल संचयन की व्यवस्था कराने को भी कहा गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन