दो फर्जी एटीएम व नकद के साथ साइबर ठग धराया

Updated:
विज्ञापन

लहेरी थाना पुलिस ने कमरुद्दीनगंज स्थित यूको बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालते एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. लहेरी थाना पुलिस ने कमरुद्दीनगंज स्थित यूको बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालते एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. साइबर ठग सारे थाना क्षेत्र के अमरसिंह बिगहा गांव निवासी अजीत प्रसाद का पुत्र कुंदन कुमार है. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कमरुद्दीनगंज स्थित यूको बैंक की शाखा स्थित एटीएम के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है. जिसपर टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो फ़र्ज़ी एटीएम कार्ड और 25 हज़ार नकद बरामद किया गया. जिसे गहन पूछताछ के लिए साइबर थाना को सुपुर्द किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन