ePaper

मतदान को लेकर न्यायालय में अवकाश

Updated at : 18 Apr 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान को लेकर न्यायालय में अवकाश

जिला जज पावन कुमार पांडे ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर न्ययालय मे अवकाश की घोषणा की है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला जज पावन कुमार पांडे ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर न्ययालय मे अवकाश की घोषणा की है. उन्होने यह आदेश पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर जारी किया है. उन्होने शुक्रवार 19 अप्रैल को न्यायालय मे पूर्व निर्धारित सभी मामलो को सुनवाई के लिए 20 अप्रैल शनिवार की तिथि निर्धारित किया है. जिला जज द्वारा जारी आदेश सभी संबन्धित पक्ष को प्रेषित कर दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज ने अपने आदेश मे बताया है कि यहां जमुई और नवादा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान किया जाना है, लोकतन्त्र में सभी कि भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर यह आदेश जारी किया है. शुक्रवार को सभी न्यायालयकर्मी, अधिवक्ता और मुकदमो के पक्षकार लोकतन्त्र में अपने सक्रिय योगदान का प्रदर्शन करते हुए मतदान करेंगे. अध्यक्ष ने जिले के सभी अधिवक्ता और अमलोगों को इस महापर्व मे अधिक से अधिक रुचि लेकर मतदान करने की अपील की. उन्होने खासकर सभी अधिवक्ता को अपना, अपने परिवार का वोट डालने के अलावा अपने आसपास के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन