ePaper

डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में जल्द शुरू होंगे महाविद्यालय

Updated at : 30 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में जल्द शुरू होंगे महाविद्यालय

सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है. सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के उन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की स्थिति की गहन समीक्षा की गई, जहां अब तक कोई भी डिग्री कॉलेज संचालित नहीं है. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने जानकारी दी कि रहुई, नूरसराय, बिंद, नगरनौसा, कतरीसराय, करायपरशुराय, थरथरी, परवलपुर तथा सरमेरा प्रखंडों में अभी तक डिग्री स्तर की शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके कारण इन प्रखंडों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान को स्पष्ट निर्देश दिया कि डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में प्रस्तावित महाविद्यालयों का संचालन अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र ही स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावित महाविद्यालयों के लिए स्थायी भवन एवं परिसर निर्माण के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त एवं उपयुक्त भूमि की पहचान और चिह्नांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाये. इससे भविष्य में महाविद्यालयों का सुचारु, स्थायी और गुणवत्तापूर्ण संचालन संभव हो सकेगा. जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का मजबूत ढांचा जिले के समग्र विकास की आधारशिला है और सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुलभता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन