बिजली करेंट से बालक की हुई मौत , मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

हिलसा नगर परिषद क्षेत्र खोरमपुर में करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा नगर परिषद क्षेत्र खोरमपुर में करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई. मृतक बालक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा महादेव स्थान निवासी पिंटू चौधरी के 3 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया की अभिषेक की मां अपनी बहन के यहां पूजा में शुक्रवार को आयी थी. मंगलवार की शाम को अभिषेक अन्य बच्चो के साथ कमरा में खेल रहा था. उसी दौरान अभिषेक पंखा के पलक बोर्ड में लगा रहा था. जहां करेंट की चपेट में आ गया और वे बुरी तरह से झुलसकर जख्मी हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये हिलसा अनुमण्डलीय अस्पताल में लाया गया. जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृतक बालक दो भाई में बड़ा था. एक भाई चार माह का है. पिता ऑटो चलाते हैं. फिलहाल शव को उनके परिजन द्वारा अपने पैतृक का इस्लामपुर ले जाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन