तीन दिनों से लापता महिला का शव सोईवा नदी से बरामद

Updated:
विज्ञापन

अस्थावां थाना क्षेत्र के सोईवा नदी से मंगलवार को लापता महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया हैं.

विज्ञापन

अस्थावां. अस्थावां थाना क्षेत्र के सोईवा नदी से मंगलवार को लापता महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की पहचान निजामपुरा गांव निवासी शिवनंदन चौधरी के लगभग 48 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप मे हुई. परिजनों ने घटना के बारे मे बताया कि मृतका रविवार से लापता थी. परिजन खोजबीन कर रहे थे. लेकिन मृतक का पता कहीं नही चल पाया. मंगलवार की शाम मे घोघरा खंधा के समीप सोईवा नदी मे मछुआरे की नजर पानी मे तैरता हुआ एक महिला की शव पर नजर पडी. इसकी सूचना मछुआरे ने आसपास के ग्रामीणों को दिया गया तो ग्रामीणों ने शव की पहचान निजामपुरा गांव शिवनंदन चौधरी की पत्नी के रूप में की. महिला की मौत गहरे पानी मे चला जाने से मौत हुई है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया जिसके बाद मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुनि लाल मणी दूबे ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन