कुकुरबाघी के भाजपा कार्यकताओं ने भेजी सहयोग राशि

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Apr 2020 3:32 AM

विज्ञापन

ठाकुरगंज : वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री राहत कोष में ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि भेजी. ज्ञात हो कि कोरोना बीमारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश के आम नागरिक व भाजपा के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री राहत कोष में ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि भेजी. ज्ञात हो कि कोरोना बीमारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश के आम नागरिक व भाजपा के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने पार्टी के चालीसवें स्थापना दिवस पर इस कोष में दान देने की बात कही.

ठाकुरगंज प्रखंड भाजपा नेता व कुकुरबाघी पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहर सिंह के नेतृत्व में व युवा कार्यकर्ता सुंदर लाल सिंह व पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक चुरली शाखा में राशि जमा की. सहयोग राशि देने वालो में मुखिया सुदाम पाहन, अजय नाथ पाहन, टैगोर सिंह, दिलीप सिंह, सुबल सिंह, हेम कांत सिंह, अनिल पाहन, नागेंद्र सिंह, देव लाल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमा कराया. इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता अमित सिन्हा व मंडल उपाध्यक्ष पप्पू तिवारी ने राहत कोष में दान देने हेतु कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया व मोबाइल द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन