ePaper

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Updated at : 24 Jan 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

नालंदा थाना क्षेत्र के नालन्दा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है.

विज्ञापन

सिलाव़ नालंदा थाना क्षेत्र के नालन्दा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है. मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव के निवासी धन्नु शर्मा का पुत्र पंकज कुमार (22) बर्ष है. परिजनों ने बताया कि पंकज अपने दोस्त रितिक कुमार और बख्सु गांव के राधे श्याम के साथ किसी काम के लिए निकला था. नालन्दा मोड़ के पास गैस लोड ट्रक में पिछे से टक्कर मार दिया, जिससे पंकज कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकी दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों का इलाज बिहार शरीफ में कराया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. नालन्दा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा जा रहा है. ट्रक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन