शादी के कुछ ही दिन बाद युवक की हत्या, घर से बुलाकर सिर में गोली मारकर की गई राहुल कुमार की हत्या

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif News : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में शादी के सिर्फ छह दिन बाद राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिराइन नदी के पास मिले शव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुई राहुल कुमार की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. शादी के महज छह दिन बाद ही दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया गया. सदरपुर गांव के राहुल को कुछ लोग घर से बुलाकर जिराइन नदी के पास ले गए और सिर में पीछे से गोली मार दी. अगले दिन खून से लथपथ शव बरामद हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव के लोगों पर साजिश का शक, जांच पर उठे सवाल

शुरुआती जांच में मछली मारने को लेकर हुए पुराने विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने साजिश के तहत राहुल को निशाना बनाया. भावुक होकर उन्होंने कहा कि नामजद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर बिना ठोस पूछताछ के जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरा आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है.

फरार आरोपी की तलाश में कार्रवाई जारी

उनका आरोप है कि घटना के बाद पुलिस टीम जांच के लिए गांव तक नहीं पहुंची. सुरक्षा मांगने पर भी टालमटोल किया जा रहा है. इस पर बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने कहा कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है. वारंट मिलते ही इश्तेहार चस्पा किया जाएगा.

दुल्हन की मेहंदी भी न छूटी, पति की अर्थी उठते ही गांव में मातम

आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती होगी. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. राहुल की हत्या ने परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया. 20 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी. दुल्हन जूही कुमारी के हाथों की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि उसे पति की अर्थी देखनी पड़ी. मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में आक्रोश है कि मिलनसार युवक की जान लेने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

Also Read : गया जी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था सुधार पर गंभीर चर्चा, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह बोले-पुलिस जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाना जरूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन