बिंद थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर

Author Mukul nath
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर

Bihar Sharif News : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में सरमेरा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ रेफर किया गया. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना मोड़ के समीप रविवार की रात को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

किशोर कुमार और ललन राम घायल, बिंद पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा

घायलों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के बृंदावन गांव निवासी किशोर कुमार और ललन राम के रूप में की गई है. जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने इस घटना की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

हरनौत से घर लौट रहे थे दोनों युवक

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे लोग हरनौत से अपने गांव सरमेरा के विरन्दावन जा रहे थे, लेकिन जैसे ही बिंद थाना क्षेत्र के जहाना मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे वह घायल हो गया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी बिंद पुलिस

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है.

Also Read : शेखपुरा में B.Tech छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन