आचार संहिता की निगरानी कर रहे उड़न दस्ता टीम पर हमला, पांच नामजद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 9:59 PM

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अर्चना रविदास के चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की निगरानी कर रहे उड़न दस्ता टीम पर लोगों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

शेखपुरा. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अर्चना रविदास के चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की निगरानी कर रहे उड़न दस्ता टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी देवराज वत्स तथा वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन घायल हो गए. शुक्रवार को शेखपुरा के फुलचोड़ गांव में जिस समय यह घटना हुई उस समय चुनाव प्रचार में जमुई संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास तथा शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट भी इस प्रचार में शामिल थे. घटना के संबंध में एसपी बलिराम चौधरी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी ने बताया यह घटना शाम से कुछ देर पहले जिला के महुली थाना के फुलचोड़ गांव में हुई. वहां राजद के जनसंपर्क कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जा रही थी,तभी उनके साथ यह घटना घटी. घटना को लेकर नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए पुलिस में लिखित आवेदन दिया गया है. इधर विधायक विजय सम्राट ने बताया उड़न दस्ता टीम के साथ हुए घटना में राजद के प्रत्याशी या चुनाव प्रचार से कुछ लेना -देना नहीं है. प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से दूर यह घटना हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन