172 लाभुकों को 11.50 करोड़ के लोन की मिली स्वीकृति

Updated at : 25 Feb 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
172 लाभुकों को 11.50 करोड़ के लोन की मिली स्वीकृति

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र परिसर में मंगलवार को जिले के सभी बैंकों द्वारा सामूहिक रूप से ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसका नाम संकल्प रखा गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ.

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र परिसर में मंगलवार को जिले के सभी बैंकों द्वारा सामूहिक रूप से ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसका नाम संकल्प रखा गया है. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीकान्त सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी बिज़नस छोटा या बड़ा नहीं होता, आप उसी बिजनेस का चुनाव करें, जिसमें आपको दिलचस्पी हो और जिससे बारे में आपको नॉलेज हो. बिज़नस प्रारम्भ करने से पहले मार्केट का सर्वे अवश्य कर लें. जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अमृत कुमार वर्णवाल ने अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और एआईएफ स्कीम का लाभ उठाने की सलाह दी. जीविका के डीपीएम जीविका संजय प्रसाद पासवान ने बैंकों को खुले दिल से लखपति दीदी योजना के तहत जीविका दीदियों को लोन वितरण करने का आग्रह किया तथा कुछ बैंकों द्वारा यथोचित सहयोग नहीं मिलने पर दुख भी जताया. उन्होंने कहा कि आज के समय में जीविका एक ब्रांड नेम है और अपने आप में एक बहुत बड़ा इंडस्ट्री का रूप ले चुका है. जो बैंक इसमें जितना सहयोग करेगा उनके पास अधिक से अधिक आवेदन भेजे जाएंगे. उद्योग महाप्रबंधक विशेश्वर प्रसाद ने पीएमएफएमइ में बैंकों से अधिक से अधिक लोन का आग्रह किया. जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कृषि के क्षेत्र में बैंकों के योगदान की सराहना की तथा बैंकों से इस क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान की अपेक्षा की. उन्होंने याद दिलाया कि नालंदा एक कृषि प्रधान जिला है, अत: अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में बैंकों को अधिक योगदान होना चाहिए. उन्होंने साख जमा अनुपात भी नालंदा जिले को बढ़ाने का सलाह दिया. वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग ने बताया कि संकल्प ऋण शिविर 11 मार्च और 24 मार्च को भी आयोजित किया जायेगा. सभी बैंकों से इसमें अधिक से अधिक योगदान का आग्रह भी किया. उन्होंने बताया कि कैंप में करीब 172 लाभुकों के बीच करीब 11.50 करोड़ के लोन की स्वीकृति दी गयी. इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग संजीत बख्शी, डीपीएम जीविका संजय पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विशेश्वर प्रसाद, जिला विकास प्रबंधक अमृत वर्णवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीकांत सिंह ,पीएनबी के मुख्य प्रबंधक उत्तम कुमार , शशि भूषण कुमार, भारतीय स्टेट बैंक से शशिभूषण कुमार समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और लाभुक भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन