बिहारशरीफ : 9 हजार दीदियों की मेहनत लाई रंग, चांद जीविका समिति को हुआ ₹30.50 लाख का बंपर मुनाफा

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

आमसभा में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Women Development Cooperative Society : नालंदा के हरनौत में चांद जीविका महिला विकास सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समिति ने 30 लाख 50 हजार 19 रुपये के शुद्ध लाभ की जानकारी दी. अतिथियों ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका की सराहना की.

विज्ञापन

Women Development Cooperative Society : नालंदा के हरनौत बाजार स्थित एक निजी मैरेज हॉल में शनिवार को चांद जीविका महिला विकास सहकारी समिति लिमिटेड, पोआरी की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, समिति की महिला सदस्यों, निदेशक मंडल के प्रतिनिधियों और जीविका कर्मियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

समिति ने प्रस्तुत किया वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा

आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया. समिति ने 30 लाख 50 हजार 19 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने की जानकारी दी, जबकि कुल वित्तीय लेनदेन लगभग 63 लाख रुपये रहा.

अतिथियों ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जताई खुशी

कार्यक्रम का उद्घाटन टीओ शिवशंकर कुमार, आईबीसी रामपुकार, जीविका बीपीएम मो. आफताब आलम, जीविका संगठन की अध्यक्ष मीरा देवी और सचिव बिनिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं. उन्होंने 'लखपति दीदी' अभियान का उल्लेख करते हुए महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की.

वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर दिया गया जोर

बैठक में सामुदायिक संगठनों के संचालन में वित्तीय अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आम सभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम हैं.

9,053 दीदियां जुड़ी हैं चांद सीएलएफ से

कार्यक्रम के दौरान सीएलएफ अध्यक्ष ने बताया कि चांद सीएलएफ के अंतर्गत 631 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और 49 ग्राम संगठन (वीओ) कार्यरत हैं, जिनसे 9,053 जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं. आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई और समितियों को अधिक स्वावलंबी एवं पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मालती, सीएफ प्रियरंजन, संगीता, एमबीके पवन, एसी रेणुका, सीसी रीना, श्वेता, अंजलि, रेखा सहित 27 गांवों की जीविका सदस्य उपस्थित रहीं.

Also Read : बिहारशरीफ : 10 साल पहले मन की पीड़ा से शुरू हुआ अभियान, आज साढ़े 19 लाख पौधों के साथ बना हरियाली का जन आंदोलन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन