समकालीन अभियान के तहत 43 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को समकालीन अभियान चलाकर नालंदा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. गुरुवार को समकालीन अभियान चलाकर नालंदा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हत्या, बलात्कार कांड, एससी, एसटी एक्ट, अवैध शराब बरामदगी, मादक पदार्थ, नशेड़ी सहित विभिन्न कांडों में कुल 43 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया. अस्थावां थाना पुलिस ने हत्या कांड के अभियुक्त उगवां गांव निवासी धानो रविदास का पुत्र अजय कुमार उर्फ आजो, करण राउत का पुत्र लव कुमार एवं कुश कुमार, अजय पासवान का पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं परवलपुर थाना पुलिस ने गजीन बिगहा निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र सुबोध कुमार को दहेज हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया. इस्लामपुर थाना पुलिस ने सोनमा गांव निवासी स्व.प्यारे बिंद का पुत्र जोगेंद्र बिंद को साम्प्रदायिक दंगा कांड में गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया. हत्या के प्रयास कांड में 3 लोगो की गिरफ्तारी की गयी. जबकि अवैध शराब कांड में 21 लोगो की गिरफ्तारी की गई है. छापेमारी में कुल 59.8 लीटर चुलाई शराब बरामदगी की गई. वारंट में 7 की गिरफ्तारी व 62 का निष्पादन किया गया. वाहन जांच के दौरान 118 वाहन से 115000 रुपये फाइन बसूला गया.अन्य बरामदगी में 2 मोबाइल एवं अन्य कागजात बरामद किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन