‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍Bihar Weather Today: अगले 7 दिनों तक बारिश मेहरबान, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Today- मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगा

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Weather Today – बिहार में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम का रुख अब बदल गया है.

सितंबर तक होती रहेगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अभी अगले दस द���न लगातार सामान्य से मध्यम बारिश होती रहेगी. बिहार से मॉनसून लौटने की परिस्थिति नहीं बन रही है. हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के लौटने की शुरुआत हो गयी है. मौसम विज्ञानियों का मत है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की विदायी सितंबर के बाद ही होगी. सामान्य तौर पर पूरे बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन