Bihar Weather: बिहार में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, इन 12 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Nov 2024 7:37 AM

विज्ञापन

बिहार का मौसम (सांकेतिक)

Bihar Weather: बिहार में मौसम अब तेजी से बदल रहा है. 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ गई है. शनिवार को राज्य के 12 जिलों में घना कोहरे को लेकर ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम अब तेजी से बदल रहा है. 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक से दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

शनिवार को राज्य के 12 जिलों में घना कोहरे को लेकर ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में घना कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. जबकि सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा पूर्णिया और कटिहार जिला के लिए येलो अलर्ट है.

देर से हुआ विमानों का ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाले 12 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन शुक्रवार को देर से हुआ. दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में कोहरे की वजह से विमान देर से लैंड किए. पटना एयरपोर्ट पर फिलहाल विजिबिलिटी 1000 मीटर है.

Also Read: बिहार के इस शहर में लगता है भूतों का मेला, कार्तिक पूर्णिमा की रात चलता है प्रेत भगाने का खेल

‘ला नीना’ के कारण तापमान में होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान में गिरावट आएगी तो ठंड बढ़ेगी. इस बार ‘ला नीना’ के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद है. उत्तर के पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है. धीरे-धीरे ठंडी हवाएं बिहार में भी दस्तक दे रही हैं. आने वाले दो-तीन दिनों तक धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी.

चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

बदलते मौसम में डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जररूत है. खासकर बुजुर्ग और बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा शुरुआत में ही ठंड लगने की सबसे अधिक संभावना होती है. ऐसे में संभव हो तो सुबह और शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जरूर करें.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन