Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तेज बारिश के आसार , इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में अभी कुछ दिन बारिश के आसार बने रहेंगे. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में काफी नमी आ रही है. इसकी वजह से बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

बिहार में अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. दक्षिण बिहार में उत्तरी बिहार की तुलना में अधिक बारिश होने के आसार हैं. दरअसल बिहार में मंगलवार से एक ट्रफ लाइन गुजरेगी. इसकी वजह से बिहार में बारिश की संभावना बन रही है. आइएमडी के मुताबिक बारिश का यह स्पेल 11 और 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक बिहार में चलते रहने की संभावना है. हालांकि आइएमडी का लंबी समयावधि का पूर्वानुमान बताता है कि बिहार में पूरे अक्तूबर महीने में बारिश होती रहेगी. वहीं, बिहार में मॉनसून लौटने की सक्रियता पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. जानकारों के मुताबिक यह महीना मॉनसून के पारंपरिक ट्रेंड के विपरीत व्यवहार कर सकता है. फिलहाल रविवार की रात से बिहार में एक बार फिर मॉनसून नये सिरे से सक्रिय हुआ है. आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार का कहना है कि मॉनसून अभी गया नहीं है. एक विशेष पट्टी में आसमान में असामान्य बदलाव हुए हैं. जिसकी वजह से थंडर स्टोर्म गतिविधि बढ़ी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन