Bihar Weather: बिहार में भी दिखेगा फेंगल तूफान का असर! कड़ाके की ठंड पर जानिए मौसम विभाग का अपडेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Nov 2024 8:58 AM

विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में चक्रवातीय तूफान के असर के कारण रात में ओस की बूंदें कम पड़ेंगी. दिन में सूर्य की रोशनी भी मंद पड़ेगी. नवंबर खत्म होने में अब मात्र दो दिन बचे हैं. लेकिन कड़ाके की ठंड को लेकर अगले एक सप्ताह के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में उठा फेंगल तूफान का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले दो दिन यह तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा. इसके असर से सूर्य की रोशनी भी मंद पड़ेगी. नवंबर खत्म होने में अब मात्र दो दिन बचे हैं. अभी भी न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं है. सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है.

अगले दो-तीन दिन तक बिहार के दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. तेज हवा भी चलने की संभावना है. तूफान के कारण रात में कोहरे में कमी देखने को मिलेगी. साथ ही सुबह हल्की धूप भी निकलेगी.

राज्य का अधिकतम तापमान अररिया में दर्ज किया गया

बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान अररिया और जीरादेई में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की ओर से कड़ाके की ठंड को लेकर अगले एक सप्ताह तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है. मौसम सामान्य रहेगा.

डेहरी में दर्ज किया गया राज्य का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य का न्यूनतम तापमान डेहरी में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में सुबह के समय धुंध व उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहेगा. 30 नवंबर से शुष्क पछुआ हवाओं के असर की वजह से दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी.

Also Read: बिजली मीटर के रिचार्ज पर मिलेगा इतना ब्याज, जानिए स्मार्ट मीटर से कमाई की नई स्कीम

पटना की हवा हुई जहरीली

वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना की हवाओं की बात करें तो खतरनाक होती जा रही है. तारामंडल के आसपास के इलाकों में AQI लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सांस के मरीजों के लिए हवा सांस लेने लायक नहीं बची है. PM 2.5 का स्तर अधिकतम 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक देखा गया है. वहीं रात 8 बजे तक का AQI लेवल 399 दर्ज किया गया है. गांधी मैदान, दानापुर डीआरएम ऑफिस और पटना सिटी में AQI लेवल 300 के आसपास है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन