Bihar Weather: बिहार में इस दिन से लौटेगा कनकनी का दौर, आज 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar weather

Bihar Weather: बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव होने का पूर्वानुमान है. अब दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. आज 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव होने का पूर्वानुमान है. अब दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. आइएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं. इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होगी. आइएमडी पटना के अनुसार तीन और आठ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की स्थिति बन रही है. तीन फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अधिक ताकतवर नहीं है. इसलिए उसका असर बिहार में दिखने के आसार नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ फरवरी को आएगा पश्चिमी विक्षोभ

हालांकि आठ फरवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. सोमवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्र में सामान्य से मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है. इधर, रविवार को राज्य के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखा गया. अधिकतर जगहों पर तेज चमकदार धूप निकली. आसमान साफ रहा. रविवार को दक्षिण बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक और दक्षिणी बिहार में एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा. राज्य में बक्सर में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रहा.

बिहार के 9 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा.

Also Read: निर्मला सीतारमण ने बिहार के युवाओं के लिए खोला पिटारा, इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

पटना के तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह से ही धूप खिली रही. दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का एहसास नहीं होगा. इसके अलावा मोतिहारी सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन