Bihar Weather: बिहार में Cyclone Dana का असर, इन 5 जिलों में होगी जमकर बारिश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Oct 2024 7:52 AM
Bihar Weather: मौसम विभाग पटना के अनुसार, बिहार के 5 जिले भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में आज बारिश की संभावना है. वहीं, बाकी के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा, कही-कही हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है.
Bihar Weather: मौसम विभाग पटना के अनुसार, बिहार के 5 जिले भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में आज बारिश की संभावना है. वहीं, बाकी के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा, कही-कही हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, भले ही साइक्लोन ‘दाना’ कमजोर पड़ गया हो, लेकिन इसका असर 31 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है.
हालांकि, इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ओडिशा के उत्तरी भागों में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 12 घंटे के दौरान कमजोर हो जाएगा.
इन जिलों में छाए रहेंगे बदल
साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम और इसके पास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बनी है. जिस वजह से आज पटना, गया, भागलपुर, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और भभुआ में बादल छाए रहने की संभावना है.
Also Read: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का नेता गिरफ्तार, जानिए किस मामले में फंसकर गए हवालात
सबसे कम किशनगंज में हुई बारिश
कटिहार में 18 एमएम, खगड़िया में 9.6 एमएम, पूर्णिया में 9.02 एमएम, मधेपुरा 7.2 एमएम, बेगूसराय 4.4 एमएम, बांका 3.4 एमएम, मुंगेर 3 एमएम, किशनगंज 2.8 एमएम.
वहीं, बिहार के पोस्ट मानसून सीजन में 26 अक्टूबर तक 15.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. यह औसत से 73 प्रतिशत कम देखा जा रहा है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










