ePaper

Bihar Weather: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बिहार में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, आज 8 जिलों घने कोहरे का अलर्ट

Updated at : 05 Feb 2025 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news| Cold will increase again due to snowfall in mountainous areas, alert of dense fog in 8 districts today

बिहार में ठंड (File)

Bihar Weather: बिहार में फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है. जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम या शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवा चलने के आसार हैं. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं. उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है, जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है. छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 2-3 दिन बादलों की मौजूदगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

आठ फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

आइएमडी पटना ने एक अन्य पूर्वानुमान में बताया है कि आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के वातावरण में अधिक ठंडक महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है क्योंकि इस दौरान घना कुहासा भी छा सकता है.

Also Read: बिहार में 10 एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, वीडियो में देखिए पुलिस ने कैसे किया नष्ट

आज 8 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पुर्णिया और किशनगंज में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट घने कुहासे के कारण जारी किया गया है, जो पांच फरवरी तक जारी रह सकता है. 6 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन