बिहार में 5 से 7 सितंबर तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में अलर्ट, जानें किस दिन कहां रहेगी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार को लेकर जारी वेदर फोरकास्ट में बताया गया है कि अगले तीन दिन के दौरान यहां के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का दौर जारी रहेगा. आइए जानतें हैं किस दिन कैसा मौसम रहने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 5 सितंबर को उत्तर-पश्चिम बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. 6 सितंबर को मौसम का असर उत्तर और पूर्वी बिहार के बड़े हिस्से में दिखाई देगा और कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. 7 सितंबर को उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

5 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है. दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में इस दिन कोई अलर्ट नहीं दिखाया गया है.


6 सितंबर को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट

6 सितंबर को पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है. इस दिन पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण समेत दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में कोई अलर्ट नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

7 सितंबर को उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

7 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में भी येलो अलर्ट रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज और सहरसा समेत कई पूर्वी जिलों में इस दिन ग्रीन यानी कोई चेतावनी नहीं है. IMD के बिहार पूर्वानुमान में 5 से 8 सितंबर तक बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बताई गई है.

इसे भी पढ़ें: नवादा, मोतीपुर और सासामूसा में अगले साल मार्च तक खुलेंगी चीनी मिलें, सरकार ने तैयार किया प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन