Bihar Vidhan Sabha LIVE: BJP एमएलसी ने सदन में कहा- मंत्री मुकेश सहनी को देखते ही RJD को मिर्ची लग जाती है
Bihar Vidhan Sabha Budget Session 2021 Live Latest News Updates: बिहार विधामंडल के बजट सत्र का आज 15वां दिन है. नीतीश सरकार के एक मंत्री के भाई के स्कूल कैंपस से शराब की बरामदगी मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है. शनिवार को हुए जबरदस्त हंगामे के बाद आज सदन शुरू होने से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर सदन में हो रहे हंगामे पर चर्चा हुई. साथ ही मंत्री रामसूरत राय का भी मामला उठा. इधर, प्रश्नकाल में गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग सहित एक दर्जन विभागों के प्रश्न लाये जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे.सदन की कार्यवाही आज भी हंगामेदार होने के आसार हैं. बिहार विधानसभा की कार्यवाही के लाइव अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
सहनी को देखते ही RJD को मिर्ची लग जाती है
राजद के सदस्य जब मंत्री मुकेश साहनी के ऊपर निशाना साध रहे थे तो भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने सदन में दिलचस्प चुटकी ली. नवल किशोर यादव ने कहा कि मंत्री मुकेश सहनी को देखते ही राजद के लोगों को मिर्ची लग जाती है. उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी जिस तरह महागठबंधन को छोड़कर चले आए यह बात राजद को हजम नहीं हो रही और इसीलिए बार-बार मंत्री मुकेश सहनी को विपक्षी सदस्य निशाना बनाते हैं. दरअसल, तालाबों के अतिक्रमण के सवाल पर राजद के सदस्य लगातार मुकेश सहनी को घर रहे थे, लेकिन भाजपा एमएलसी ने अपना बयान से माहोल को थोड़ा हल्का किया.
Tejashwi Yadav का काम हंगामा करना
पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव का बयान, कहा- तेजस्वी यादव का काम हंगामा करना उचित नहीं, उन्होंने जिस शब्द का प्रयोग किया ठीक नहीं, तेजस्वी यादव ने अपने पद के गरिमा का नहीं रखा ख्याल.
कार्यवाही स्थगित
शुन्यकाल के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.
सहारा इंडिया के निवेशकों का भुगतान नहीं होने का मामला
सहारा इंडिया के निवेशकों को भुगतान नहीं किए जाने का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. प्रश्नोत्तर काल के दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि निवेशकों को निवेश अवधि पूरी होने के बावजूद सहारा इंडिया की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना कर रहे हैं
तेजस्वी के बोल पर सदन में जमकर हंगामा
सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अमर्यादित बोल ने आज फिर एक हंगामा खड़ा कर दिया है. कार्यवाही के दौरान बिहार सरकार के मंत्री पर उन्होंने अपनी नाराजगी कुछ ऐसे शब्दों में जता दी जो सदन में हंगामे का कारण बन गया. एनडीए के नेताओं ने उनपर सदन की गरिमा को तार-तार करने और गलत परंपरा शुरू करने का आरोप लगाया है.
अरे यार, कैसे मंत्री आप लोगों को बना देते हैं, कहां-कहां से आ जाते हैं…, तेजस्वी के बोल पर सदन में जमकर हंगामा
बिहार में जल्द इथनाल पॉलिसी
एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का बयान, कहा- बिहार में जल्द इथनाल पॉलिसी बनेगी, सरकार हर जिले में उद्योग का जाल बढ़ाने का कर रही प्रयास. बहुत जल्द इथनाल को लेकर पूरे देश में बिहार की चर्चा होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए