Bihar Teacher Vacency: TRE-4 भर्ती से पहले निपटा लें यह काम, जानिए कहां मिलेगा आपका STET सर्टिफिकेट
STET सर्टिफिकेट लेने का तरीका जानिए (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Teacher Vacency: बिहार TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए STET सर्टिफिकेट जरूरी दस्तावेजों में शामिल है. पटना में STET 2024 और 2025 के सर्टिफिकेट लेने के लिए सीधे किसी स्कूल पहुंचना सही नहीं होगा. पहले DEO कार्यालय में लगी रोल नंबर वाली सूची देखकर अपना निर्धारित स्कूल पता करना होगा.
Bihar Teacher Vacency: बिहार में शिक्षक बहाली परीक्षा TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. अगर आप अपना STET 2024 या STET 2025 का सर्टिफिकेट लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि यह सीधे जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय से नहीं मिल रहा है.
विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटना के अलग-अलग स्कूलों को वितरण केंद्र बनाया है. इसलिए बिना रोल नंबर और स्कूल की जानकारी जुटाए सीधे डीईओ ऑफिस जाने पर आपका समय बर्बाद हो सकता है.
डीईओ ऑफिस परिसर में चस्पा की गई है लिस्ट
पटना में प्रेमचंद रंगशाला के बगल में स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के मेन गेट और सीढ़ियों के पास स्कूलों की लिस्ट लगा दी गई है.
इस लिस्ट में किस स्कूल में किस रोल नंबर रेंज के सर्टिफिकेट भेजे गए हैं, इसकी पूरी जानकारी दी गई है. अभ्यर्थी वहां जाकर अपना रोल नंबर मिला सकते हैं और फिर तय किए गए स्कूल में जाकर किसी भी कार्य दिवस में अपना सर्टिफिकेट ले सकते हैं.
STET 2025 Paper-2: जानिए किन स्कूलों में मिलेगा सर्टिफिकेट
STET 2025 Paper-2 के रोल नंबर 2511000002 से 251102216 तक के सर्टिफिकेट शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग में रखे गए हैं.
वहीं केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा में Paper-2 के रोल नंबर 2599035084 से 2599080011 तक के अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट दिया जा रहा है.
Paper-2 के अन्य रोल नंबर वाले इस स्कूल में पहुंचे
इसके अलावा राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर में STET 2025 Paper-2 के रोल नंबर 2599000001 से 2599035082 तक के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र रखे गए हैं.
अगर आपका रोल नंबर इन सीमाओं में नहीं आता है, तो डीईओ दफ्तर के बाहर लगी मुख्य सूची में अन्य स्कूलों का नाम और रोल नंबर रेंज चेक किया जा सकता है.
STET 2025 Paper-1 के अभ्यर्थियों के लिए ये हैं सेंटर
STET 2025 Paper-1 के अभ्यर्थियों के लिए भी रोल नंबर के हिसाब से केंद्र तय किए गए हैं. कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग में रोल नंबर 2511011647 से 2511022102 तक के सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं.
श्री दरोगा प्रसाद राय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरीस्ताबाद (गर्दनीबाग) में रोल नंबर 251100008 से 2511011644 तक के सर्टिफिकेट बांटे जा रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
STET 2024 के अभ्यर्थी भी यही तरीका अपनाएं
इसी तरह STET 2024 का प्रमाणपत्र लेने वाले अभ्यर्थियों को भी पहले डीईओ कार्यालय में लगी सूची देखनी होगी. वहां से अपने रोल नंबर के सामने लिखे स्कूल का नाम नोट करके अभ्यर्थी अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं.
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया के आवेदन इसी महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है. ऐसे में समय रहते अपना सर्टिफिकेट हासिल कर लेना अभ्यर्थियों के हित में रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए