Bihar Teacher Transfer: 31 अगस्त को आएगी पहली सूची, सितंबर में होगा शिक्षकों का ट्रांसफर, पूरा शेड्यूल जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में शिक्षकों के तबादले का शेड्यूल जारी

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब आगे बढ़ने वाली है. शिक्षा विभाग ने पूरी टाइमलाइन जारी कर दी है. 31 अगस्त को पहली सूची आएगी, जबकि 6 से 9 सितंबर तक शिक्षक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे. इसके बाद 10 से 14 सितंबर के बीच फाइनल सूची जारी होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों के ट्रांसफर और नए स्कूल में ट्रांसफर की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल तय कर दिया है. शिक्षकों का ट्रांसफर और नए स्कूल में तैनाती का काम ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

31 अगस्त को जारी होगी पहली ट्रांसफर लिस्ट

शिक्षा विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक शिक्षकों की औपबंधिक यानी पहली ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी. इस सूची में अगर किसी शिक्षक को कोई गलती या परेशानी नजर आती है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है. शिक्षक अपनी आपत्ति ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भेज सकेंगे.

10 से 14 सितंबर के बीच आएगी फाइनल लिस्ट

शिक्षकों की ओर से मिलने वाली आपत्तियों की जांच स्थापना समिति करेगी. आपत्तियों की जांच और जरूरी सुधार के बाद 10 से 14 सितंबर 2026 के बीच अंतिम ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी.

इसी दौरान आपसी सहमति से होने वाले पारस्परिक ट्रांसफर की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. फाइनल लिस्ट आने के बाद शिक्षकों को नए स्कूल में पदस्थापन और योगदान की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी.

72800 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए किया आवेदन

शिक्षकों को स्कूलों में उनकी जरूरत के हिसाब से बराबर तरीके से लगाने के लिए 29 जुलाई से 25 अगस्त तक ऑनलाइन विकल्प देने का मौका दिया गया था. शिक्षकों को स्कूलवार और तय नियम के हिसाब से अपनी पसंद बतानी थी.

इस प्रक्रिया में राज्यभर से करीब 72,800 अधिशेष शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. इसके अलावा पारस्परिक ट्रांसफर के लिए भी शिक्षकों की ओर से आवेदन मिले हैं.

अंकों के आधार पर मिलेगा स्कूल

ट्रांसफर के दौरान स्कूल का चयन सीधे पसंद के आधार पर नहीं होगा. पोर्टल पर शिक्षकों के लिए ट्रांसफर अंक तय किए जाएंगे. इन अंकों में पदस्थापन स्थल, सेवा और वरीयता से जुड़े अंक शामिल होंगे.

अगर किसी स्कूल या पद के लिए एक से ज्यादा शिक्षक योग्य पाए जाते हैं तो ज्यादा ट्रांसफर अंक वाले शिक्षक को पहले मौका दिया जाएगा. इसी आधार पर स्कूल का आवंटन किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तीन स्तर पर होगी आवेदनों की जांच

शिक्षकों के आवेदन और ट्रांसफर से जुड़े फैसले के लिए तीन स्तर पर समितियां बनाई गई हैं. जिला स्तर की समिति की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी करेंगे. प्रमंडल स्तर पर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में समिति काम करेगी.

राज्य स्तर पर संबंधित शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है. इन समितियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई को भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा.

शिक्षकों के लिए ये तारीखें जरूरी

31 अगस्त 2026: औपबंधिक ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी.

6 से 9 सितंबर 2026: शिक्षक ट्रांसफर लिस्ट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे.

10 से 14 सितंबर 2026: आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी और इसी दौरान ट्रांसफर की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन