बिहार में ताइवान और दक्षिण कोरिया की कंपनियां लगाएंगी इंडस्ट्री, सेमीकंडक्टर-आईटी और एआई से बनेगा नया टेक हब

Updated:
विज्ञापन

बिहार में ताइवान और दक्षिण कोरिया की कंपनियां लगाएंगी इंडस्ट्री (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Industry News: बिहार में अब ताइवान और दक्षिण कोरिया की बड़ी टेक कंपनियां इंडस्ट्री लगाने की तैयारी में हैं. सेमीकंडक्टर, आईटी और एआई जैसे सेक्टर में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं. नई औद्योगिक नीति और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से बिहार में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar Industry News: बिहार अब सिर्फ पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहता. राज्य में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी तेज है. ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसी दुनिया की बड़ी टेक पावर कंपनियां बिहार में अपना भविष्य देख रही हैं. इन देशों की कंपनियां यहां आकर उद्योग लगाने में रुचि दिखा रही हैं.

विज्ञापन

अगर ये कंपनियां बिहार में निवेश करती हैं, तो राज्य की पहचान टेक्नोलॉजी हब के रूप में और मजबूत हो सकती है. खासकर सेमीकंडक्टर, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में बिहार के लिए नई संभावनाएं बन सकती हैं.

नई औद्योगिक नीति से बढ़ी उम्मीद

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक विकास का नया अध्याय जुड़ रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का असर अब दिखने लगा है.

मंत्री के मुताबिक, यही वजह है कि ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसी टेक कंपनियां बिहार को संभावनाओं वाले राज्य के रूप में देख रही हैं. भविष्य की तकनीकों से जुड़े उद्योगों के लिए भी राज्य में माहौल तैयार किया जा रहा है.

सेमीकंडक्टर और एआई पर फोकस

बिहार में सेमीकंडक्टर, आईटी और एआई जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है. ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका इस्तेमाल भविष्य की तकनीकों में तेजी से बढ़ रहा है.

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 में बिहार की संभावनाओं को सामने रखा. उन्होंने कहा कि राज्य में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ग्लोबल कंपनियों को आकर्षित करने की तैयारी

सरकार का जोर नई औद्योगिक नीति और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए निवेश का माहौल तैयार करने पर है. टेक कंपनियों की रुचि को इसी दिशा में एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

ताइवान और दक्षिण कोरिया की कंपनियों का बिहार की ओर रुख होने से राज्य में टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इससे बिहार की औद्योगिक पहचान में भी बदलाव आ सकता है. आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, आईटी और एआई जैसे क्षेत्रों में राज्य की भूमिका बढ़ने की संभावना है.

Also Read: बिहार: हाईटेक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ड्रोन से होगा सर्वे, जमीन मालिकों की बनेगी लिस्ट, जानें मास्टर प्लान में क्या-क्या होगा शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन