Bihar STET Result Live: BSEB ने जारी किया बिहार STET-2019 का रिजल्ट, 24599 अभ्यर्थी पास, ऐसे करें आसानी से चेक
Bihar STET Result Live Updates: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (एसटीईटी-2019 ) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आज खुशखबरी मिली. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी (BSEB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर एसटीईटी-2019 (STET Result 2019) का परिणाम (BSTET result for paper I and paper II) जारी कर दिया. नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की. एसटीईटी- 2019 (STET-2019) के परिणाम जारी होने के बाद बिहार (Bihar School) के हाई स्कूल और प्लस टू में करीब 37 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अभ्यर्थियों को बधाई दी. बिहार एसटीईटी-2019 के परिणाम (Result of Bihar STET-2019) के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com लाइव अपडेट के साथ.
छठे चरण की नियुक्तियां जरूर होंगी
छठे चरण के लिए 90 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षक नियोजन और 30 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षक नियोजन की लंबित नियुक्तियों के संदर्भ में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थियों को धैर्य रखना चाहिए. उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है. हाइकोर्ट में मामला लंबित है. नियोजन कराने के लिए सरकार ने आइए फाइल किया है. हाइकोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए पांच अप्रैल का समय तय किया है. हमें पूरी उम्मीद है कि हमें नियोजन प्रक्रिया पूरी कराने के संदर्भ में सफलता मिलेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने युवाओं को बेरोजगार सड़क पर भटकते नहीं देखना चाहते हैं.
Bihar STET Result: पेपर-1 में 16068 और पेपर-2 में 8031 अभ्यर्थी
एसटीईटी-2019: अभी 15 में से 12 विषयों का परिणाम जारी किया गया है. शेष का अगले माह जारी होगा. 12 विषयों में कुल 24,599 अभ्यर्थी पास हुए हैं. पेपर-1 में 16068 और पेपर-2 में 8031 अभ्यर्थी पास हुए.
Bihar STET Result: रिजल्ट के बाद अब आएगा क्या होगा?
एसटीईटी 2019 का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अब बिहार सरकार नियोजन का शिड्यूल बनाएगी. उसके बाद जिलावार नियोजन प्रक्रिया शुरू होगी. नियोजन इकाइयां रोस्टर और मेधा के अनुसार रिक्त सीटों पर मेरिट सूची (Bihar STET 2019 merit list) बनाएगी.
Bihar STET Result: लंबे इंतजार के बाद आया बिहार एसटीईटी 2019 का रिजल्ट तो खिले हजारों चेहरे, शिक्षा मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात
Bihar STET Result: एसटीईटी 2019 का आया रिजल्ट तो खिले हजारों चेहरे
लंबे इंतजार के बाद बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (Bihar STET 2019) का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को जारी कर दिया. नतीजों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की. एसटीईटी 2019 का रिजल्ट आते ही हजारों सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे. 15 में से 12 विषयों का रिजल्ट जारी हुआ है. 37 हजार में से कुल 24, 599 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
Bihar STET Result: 15 में 12 पेपर का रिजल्ट जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बीएसईबी ने एसटीईटी 2019 के 15 में 12 पेपर का रिजल्ट जारी किया. एसटीईटी परीक्षा में 24599 अभियार्थी सफल हुए.
Bihar STET Result: अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई
बिहार के शिक्षा मंत्री ने STET 2019 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी. कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षा क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं बिहार निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. आपको मेरी शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए