रामनगर-कच्ची दरगाह सड़क का रूक सकता है निर्माण कार्य, जानिए कहां आ रही बाधा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2026 2:34 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Project: पटना समेत कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पटना में रामनगर-कच्ची दरगाह सड़क का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन अब निर्माण कार्य रुकने की संभावना जताई जा रही है. मामला जमीन अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है.
Bihar Road Project: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. रोड का निर्माण कर जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है. ऐसे में पटना में रामनगर-कच्ची दरगाह सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन अब जमीन अधिग्रहण को लेकर मामला फंसता हुआ नजर आ रहा है. संभावना जताई जा रही है कि जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझा नहीं तो, निर्माण में रुकावट आ सकती है.
मुआवजे को लेकर फंसा मामला
जानकारी के मुताबिक, फोर लेन निर्माण के लिए रैयतों की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जमीन अधिग्रहण में रैयत बाधा पहुंचा रहे हैं. इसे लेकर मात्र सात एकड़ जमीन अधिग्रहण के एवज में 11 करोड़ मुआवजा वितरण हुआ है. जबकि फोर लेन निर्माण के लिए 198 एकड़ जमीन की जरुरत है. टोटल 198 एकड़ में 194 एकड़ जमीन मुआवजा भुगतान योग्य है. इसके लिए रैयतों को 221 करोड़ मुआवजा भुगतान होना है.
डीसीएलआर करेंगे जमीन की जांच
फतुहा और दीदारगंज अंचल में प्रोजेक्ट के मार्ग में जमीन अधिग्रहण में 34 एकड़ जमीन को लेकर रैयती या सरकारी जमीन होने की जांच होनी है. रैयत उस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन उसको सरकारी जमीन बता रहा है. जमीन में फंसे पेच की जांच पटना सिटी के डीसीएलआर करेंगे.
जांच के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार, रैयतों से उस जमीन के कागजात मांगे जाने पर कागजात नहीं जमा किया जा रहा है. इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन का दावा किए जाने को लेकर कागजात को खंगाला जा रहा है.
फतुहा और दीदारगंज अंचल में अधिग्रहण में बाधा
सूत्र की माने तो, फतुहा और दीदारगंज अंचल में जिला प्रशासन की ओर से जमीन का सीमांकन होने के बावजूद जमीन अधिग्रहण में बाधा हो रही है. फतुहा अंचल में लगभग 25 एकड़ जमीन बकास्त या गैर मालिक है. जबकि दीदारगंज अंचल में पांच एकड़ जमीन बकास्त है. संबंधित जमीन को लेकर दावेदार रैयतों को नोटिस किया गया है.
रैयतों की ओर से दिए गए कागजात के आधार पर उसकी जांच की जा रही है. इस जमीन के रैयती या सरकारी होने से संबंधित रिपोर्ट पटना सिटी डीसीएलआर को देना है. रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच-119 डी सड़क निर्माण में रैयतों को मुआवजा भुगतान में देरी हो रही है.
Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM सम्राट चौधरी, बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों संग की थी बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










