बिहार में तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 12 और 13 जुलाई को इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने 12 और 13 जुलाई को राज्यभर में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: (प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट) बिहार में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. 12 और 13 जुलाई को बिहार के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पटना में आज हल्की बारिश के आसार

मौसम सेवा केंद्र के अनुसार शनिवार को पटना में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में अब हर दो से तीन दिन के अंतराल पर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. इसके अलावा पटना, जहानाबाद, गया, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास समेत कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

17 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है.

रुक-रुककर जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बिहार में मौसम इसी तरह बना रहेगा. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. इससे किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी.

Also Read: बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में आए 1100-1100 रुपये, सीएम सम्राट ने पेंशनधारियों को दी खुशखबरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन