22, 23, 24 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Rain Alert: बिहार में 22 से 24 अगस्त तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं भारी बारिश और आंधी की संभावना है तो कहीं मौसम सामान्य रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में 22 से 24 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने इन तीन दिनों में कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जगहों पर कोई चेतावनी नहीं है. 22 अगस्त को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना है. 23 अगस्त को भी पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के कई जिलों में अलर्ट है. 24 अगस्त को उत्तर बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

22 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

22 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर भी देखने को मिल सकता है.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी बिहार के कई जिलों में इस दिन कोई चेतावनी नहीं दी गई है.


23 अगस्त को भी पश्चिमी हिस्से में अलर्ट

23 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यानी लगातार दूसरे दिन पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के इन जिलों में मौसम का असर ज्यादा रहने की संभावना है.

इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, नवादा, गया समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में कोई चेतावनी नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

24 अगस्त को उत्तर बिहार में बढ़ेगा बारिश का असर

24 अगस्त को मौसम का रुख बदला रह सकता है. इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर दिख सकता है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में इस दिन भी कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में तेल मिल खोलने पर मिलेगी 9.90 लाख की सब्सिडी, जानें कैसे करें अप्लाई



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन