ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए इंस्टा पर लगाई स्टोरी, लिखा- प्रिय पतिदेव, इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती
पवन सिंह, ज्योति सिंह और ज्योति सिंह की तरफ से शेयर की गई स्टोरी की तस्वीर
Jyoti Singh Instagram Post: भोजपुरी एक्टर और एमएलसी पवन सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में वह पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए. इस बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई. इसमें उन्होंने लिखा, प्रिय पतिदेव, इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.
Jyoti Singh Instagram Post: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर किया. इसमें उन्होंने पवन सिंह के नाम काफी कुछ लिखा. ज्योति सिंह ने स्टोरी में लिखा, 'प्रिय पतिदेव, यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना, क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है'.
आपके शहर में
इंस्टा स्टोरी में ज्योति सिंह ने और क्या लिखा?
आगे अपनी स्टोरी में ज्योति सिंह ने यह भी लिखा, 'इस बार उस स्त्री को चुनना, जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े, जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे. मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह अपने ही घर में, अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे. अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको, तो इस बार मुझे मत चुनना. मैं दुआ बनकर रह लूंगी पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती'.
'भोजपुरी बवाल' को लेकर पवन सिंह चर्चा में
पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप सामने आया. इसमें देखा गया कि वह अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं. वह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते दिखते हैं. इस दौरान वे कहते हैं, घर आकर जैसे ही मैंने अपने रूम का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी. इसके अलावा भी वह प्रोमो में काफी कुछ कहते हुए दिख रहे हैं.
बलिया में हुई थी पवन-ज्योति की शादी
इस बीच ज्योति सिंह का यह इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गया है. जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी की आत्महत्या के करीब चार साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति सिंह से बलिया में शादी की थी. शुरुआत के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं.
मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि दोनों के बीच तलाक की कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. 2022 में ज्योति सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों के बीच वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला अब भी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए