Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, भाजपा ने बताया इसे जनता के साथ धोखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे जनता के साथ धोखा बता रहे हैं. नीतीश कुमार के सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय ने कहा कि कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी को भ्रष्ट बता चुके हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के RJD के साथ जाने पर आश्चर्य भी जताया है.
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ लिया. सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने जनता के साथ धोखा बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव में इसका फैसला जनता करेगी. नीतीश कुमार के सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता ने लालू राज को सत्ता से बाहर रखने का निर्णय लिया था. लेकिन आज फिर वही लालू राज सत्ता में वापस आ गया. अब बीजेपी नैतिकता की लड़ाई बिहार की जनता के साथ मिलकर लड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें