Live Updates

Bihar Panchayat Chunav Result: हॉट सीटों पर चौंकाने वाला जनादेश, डिप्टी सीएम व मंत्री के रिश्तेदार हारे

Updated:
विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav Result Live: बिहार के 35 जिलों में बीते दिनों सोमवार को हुए पंचायत चुनाव के नौवें चरण के मतदान की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है. पूर्वी चंपारण में पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा के रिश्तेदार संध्या तराना ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है. अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

विज्ञापन

शिवहर का परिणाम

शिवहर के जिला परिषद क्षेत्र 02 पिपराही से निवर्तमान जिप अध्यक्ष नीलम देवी की हार हुई है. निभा पांडेय यहां से जीती हैं.

आरा: लाखों की नौकरी छोड़ बनी जिला परिषद सदस्य

भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड में कोईलवर दक्षिण के जिला परिषद संख्या-30 से जिप सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रही 24 साल की युवा उम्मीदवार परिधि गुप्ता को जीत मिली है. एमबीए की पढ़ाई के बाद परिधि ने नीदरलैंड की एक कंपनी में बतौर बिजनेस एनालिस्ट काम किया. अब जनता के सेवा में उतर चुकी हैं.

मुंगेर: पंचायत चुनाव परिणाम

श्रीमतपुर पंचायत मुखिया

विजेता- राबिया इमाम- 2665 वोट

उपविजेता- जानवी रजा पल्लवी- 2308 वोट

पटना के फतुहा का परिणाम

जिला परिषद 34 से अमित राज जीते.

जिला परिषद 33 से अंजू देवी की जीत.

हॉट सीटों पर चौंकाने वाला जनादेश

बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में पड़े वोटों की गिनती आज बुधवार को हुई. इस चरण में कई हॉट सीटों के परिणामों का इंतजार लोगों के बीच था. कई जगहों पर चौंकाने वाले परिणाम भी आए. डिप्टी सीएम के दूसरे भाइ की बात करें या फिर विधायक की पत्नी और मंत्री की पुत्र वधू, कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है.

गोपालगंज से पंचायत चुनाव मतगणना का अपडेट

गोपालगंज- पंचायत चुनाव : सदर प्रखंड के चौराव पंचायत में मुखिया प्रत्याशी परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया चौथी बार चुनाव जीते. शौकत अली चुनाव हारे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola