Bihar Panchayat Election 2021 : M-2 मॉडल EVM से हो सकता है बिहार में पंचायत चुनाव, जानिये क्या है क्या है M-3 और M-2 मॉडल में अंतर

Updated:
विज्ञापन

सुशील चंद्रा के नये निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद किसी भी मॉडल की इवीएम से पंचायत चुनाव कराने की संभावना तलाश की जा रही है. यह माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव एम-2 मॉडल की इवीएम से ही कराया जा सकता है.

विज्ञापन

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग अब पंचायत चुनाव कराने की सभी संभावनाओं की तलाश में निर्वाचन आयोग से बातचीन शुरू की है. अब तक राज्य निर्वाचन आयोग एम-3 मॉडल की इवीएम से पंचायत चुनाव पर अड़ा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

तत्कालीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के कार्यकाल में इस दिशा में एक कदम भी आगे बात नहीं बढ़ी. अब सुशील चंद्रा के नये निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद किसी भी मॉडल की इवीएम से पंचायत चुनाव कराने की संभावना तलाश की जा रही है.

यह माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव एम-2 मॉडल की इवीएम से ही कराया जा सकता है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम दिल्ली में तकनीकी सहायता के लिए कैंप कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि निर्वाचन आयोग एम-2 मॉडल की इवीएम से चुनाव कराने पर सहमत था, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग एम-3 मॉडल की इवीएम से चुनाव कराने पर अड़ा हुआ था.

स्थिति यहां तक आ पहुंची कि राज्य निर्वाचन आयोग को एम-3 मॉडल की इवीएम की खरीद के लिए पटना हाइकोर्ट की शरण लेनी पड़ी. हाइकोर्ट ने इस संबंध में दोनों पक्षों को आपस में सहमति बनाने की सलाह दी.

क्या अंतर है

इवीएम के दोनों मॉडलों में बहुत ही अंतर है. एम-3 मॉडल की इवीएम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने पर एक कंट्रोल यूनिट और छह बैलेट यूनिट के साथ एक डिटैचेबल चिप की आवश्यकता है. इसमें सिर्फ 15 हजार कंट्रोल यूनिट और 90 हजार बैलेट यूनिट के रहने पर भी पंचायत के सभी पदों के चुनाव कराये जा सकते हैं. साथ ही चिप को बाहर निकलकर इवीएम को दूसरे चरण के मतदान के लिए भेजा जा सकता है.

वहीं, एम-2 मॉडल की इवीएम से पंचायत चुनाव कराने के लिए 90 हजार कंट्रोल यूनिट और 90 हजार बैलेट यूनिट की आवश्यकता होगी. पंचायत में छह पदों के लिए चुनाव होने हैं, जिसमें छह बैलेट यूनिट में डाले गये मतों का डाटा छह कंट्रोल यूनिट में संग्रहित होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन