Nitish Kumar Cabinet Expansion Live: मंत्रियों को सौंपे गये विभाग, नीतीश कुमार ने अपने पास रखा गृह विभाग

Updated:
विज्ञापन

बिहार में नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार आज राजभवन में हुआ. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नेसुबह साढ़े ग्यारह बजे 31 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. जदयू अपने कोटे से पुराने चेहरों को ही दोहराया है, जबकि राजद ने सभी जाति और धर्म के लोगों को कैबिनेट में प्रतिनिधत्व देने का प्रयास किया है. दोपहर बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण और नगर विकास विभाग दिया गया है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

विज्ञापन

मंत्रियों के विभागों की सूची

Nitish Kumar Cabinet Expansion Live: मंत्रियों को सौंपे गये विभाग, नीतीश कुमार ने अपने पास रखा गृह विभाग
Nitish Kumar Cabinet Expansion Live: मंत्रियों को सौंपे गये विभाग, नीतीश कुमार ने अपने पास रखा गृह विभाग

जगदानंद के बेटे सुधारकर को कृषि

जगदानंद के बेटे सुधारकर को कृषि विभाग का मंत्री बनाया गया है.

लेसी, मदन, अशोक और संजय झा के नहीं बदले विभाग

लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी और संजय झा के नहीं बदले विभाग. तीनों मंत्रियों को पुराना विभाग आवंटित.

बिजेंद्र यादव बने ऊर्जा मंत्री बने

बिजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्रीबने. इसके अलावा को योजना विभाग के भी मंत्री होंगे.

विजय चौधरी बने वित्त मंत्री

विजय चौधरी वित्त मंत्री के साथ साथ वाणिज्य मंत्री बने हैं. इसके अलावा संसदीय कार्य विभाग भी दिया गया है.

तेज प्रताप बने पर्यावरण तो तेजस्वी को नगर विकास

तेज प्रताप को पर्यावरण विभाग का मंत्री बनाया गया है. तेजस्वी को स्वास्थ्य, पथ और नगर विकास विभाग दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola