ePaper

BJP ने निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को किया सचेत, कहा- 'टल सकता है चुनाव, पैसे नहीं करें खर्च'

Updated at : 01 Dec 2022 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
BJP ने निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को किया सचेत, कहा- 'टल सकता है चुनाव, पैसे नहीं करें खर्च'

Nikay Election: बीजेपी के वरीय नेता सुशील मोदी गुरुवार को कुढ़नी पहुंचे. विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने विभिन्न इलाके में जनसंपर्क किया. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन

Bihar Nikay Election: बिहार में निकाय चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बहसबाजी जारी है. बीजेपी का पूरा कुनबा एकजुट होकर महागठबंधन की सरकार पर हमला बोल रही है. नीतीश सरकार पर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर चुनाव कराने का आरोप लगा रही है.

दरअसल, गुरुवार को बीजेपी के वरीय नेता सुशील मोदी कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए विधानसभा के विभिन्न इलाके में जनसंपर्क किया, इस दौरान वे प्रत्याशियों से अभी चुनाव में पैसे खर्च नहीं करने की अपील भी करते नजर आए. उन्होंने प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि अभी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. सात-आठ दिन तक पैसे खर्च नहीं करें. क्योंकि अगर चुनाव टल गया तो, फिर कोई पैसे वापस करने के लिए नहीं आएगा.

‘जिद में हैं नीतीश कुमार’

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद के वजह से चुनाव टलने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की आदेश का उल्लंघन कर जल्दबाजी में निकाय चुनाव कराने की घोषणा के कारण फिर निकाय चुनाव स्थगित हो सकता है. सुशील मोदी ने इस स्थिति से निपटने के लिए प्रत्याशियों से सावधान रहने और पैसे को अभी खर्च नहीं करने की अपील भी की.

‘सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हो रहा उल्लंघन’

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जल्दबाजी में किया गया एक निर्णय है. सरकार अतिपिछड़ा समाज को मेयर उपमेयर बनने से वंचित कर रही है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तकी अवहेलना की जा रही है. उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिपिछड़ा आयोग की रिपोर्ट को बिना सार्वजनिक किए निकाय चुनाव की घोषणा कर नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर रही है.

‘टल सकता है निकाय चुनाव’

सुशील मोदी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की जिद की वजह से निकाय चुनाव फिर से टल सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव पर कभी भी रोक लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अपनी ज़िद के कारण अति पिछड़ों को अपमानित करने का आरोप भी लगाया.

18 और 28 दिसंबर को होना है चुनाव

बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पूरे शेड्यूल को जारी कर दिया है. पहले चरण के लिए 18 दिसंबर जबकि दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि मतों की गिनती 20 और 30 दिसबंर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन