भागलपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: वसुंधरा लाल बनीं नयी मेयर, प्रो सलाउद्दीन बने डिप्टी मेयर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Nikay Chunav Live: भागलपुर नगर निकाय चुनाव का परिणाम सामने आने लगा है. मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं वार्ड के परिणाम सामने आने लगे हैं. जानिये भागलपुर चुनाव का ताजा अपडेट..

विज्ञापन

वार्ड 38 से अश्विनी जोशी मोंटी की जीत

भागलपुर नगर निकाय चुनाव : भागलपुर में वार्ड 38 से अश्विनी जोशी मोंटी की जीत हुई है.

भागलपुर के उपमहापौर प्रो सलाउद्दीन

भागलपुर के उपमहापौर प्रो सलाउद्दीन बने हैं. संतोष कुमार को सीधी टक्कर में मात मिली है.

वार्ड 20 से शांडिल्य नंदिकेश जीते

भागलपुर नगर निकाय चुनाव : वार्ड 20 से शांडिल्य नंदिकेश की जीत हुई है.

वार्ड 19 में प्रीति शेखर की जीत

भागलपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 19 में प्रीति शेखर की जीत हुई है. प्रीति शेखर पूर्व में उपमहापौर रह चुकी हैं.

वार्ड नंबर 26 का परिणाम

भागलपुर में वार्ड नंबर 26 से पार्षद प्रीति देवी ने जीत दर्ज की है.

भागलपुर में मेयर की कुर्सी अब डॉ. वसुंधरा लाल के पास

भागलपुर में मेयर की कुर्सी अब डॉ. वसुंधरा लाल के पास आ गयी है. उन्होंने जीत दर्ज कर ली है. सीधे टक्कर में गजाला परवीन की हार हुई. वसुंधरा लाल की जीत के बाद उनके समर्थक जश्न में डूबे हैं.

भागलपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: वसुंधरा लाल बनीं नयी मेयर, प्रो सलाउद्दीन बने डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola