Bihar News: पटना में चोरों का बढ़ा आतंक, अब आईडीबीआई बैंक का एटीएम उखाड़ ले भागे चोर

Bihar News: राजधानी पटना और इसके आस पास के क्षेत्रों चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोर अब एटीएम से पैसा निकालने में सफल नहीं होने पर एटीएम मशीन ही काटकर अपने साथ लेकर फरार हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पटना से सटे बिहटा में सामने आया है....
बैजू कुमार
ठंड शुरु होते ही राजधानी पटना समेत आस पास के क्षेत्रों में चोरों का आतंक बढ़ गया है. राजधानी पटना से सटे बिहटा में तो अपराधियों ने एटीएम मशीन से पैसा निकालने के बदले पूरा मशीन ही काटकर फरार हो गए हैं. यह घटना बिहटा थानाक्षेत्र के अमहरा स्थित आईडीबीआई बैंक से जुड़ा है.
दरअसल अमहरा स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा का एटीएम में बीते देर रात चोरों ने चोरी करने के इरादे से अंदर घुसा. लेकिन चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए तो उन लोगों ने एटीएम मशीन ही उखाड़ कर अपने साथ चलते बने. इधर जब अगले दिन सुबह में स्थानीय लोगों के द्वारा बैंक के अधिकारियों और अन्य कर्मियों को पता चला की आईडीबीआई बैंक के एटीएम में चोरी हो गई है तो तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है. इधर, अमहरा स्थित आईडीबीआई शाखा के बैंक मैनेजर सानू कुमार ने बताया कि अमहरा के ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली की शाखा के एटीएम में चोरी हुई है. चोरों ने एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर ले गए हैं. बैंक अधिकारी के अनुसार एटीएम मशीन में लगभग6 लाख नगद रुपये रखे हुए थे. फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




