बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज, कैमूर को भी मिली बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहरसा में राजगीर के तर्ज पर बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज बनेगा. केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सहरसा जिले की प्रसिद्ध मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए 97.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहरसा में राजगीर के तर्ज पर बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज बनेगा. केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सहरसा जिले की प्रसिद्ध मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए 97.61 करोड़ रुपये और कैमूर जिले में करमचक इको-टूरिज्म एडवेंचर हब विकसित करने के लिए 49.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मत्स्यगंधा झील में राजगीर के बाद राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनेगा. चौधरी ने उत्तर और दक्षिण बिहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुल 147.12 करोड़ से अधिक की राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया है.

हजारों लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि पर्यटन सुविधाओं और संरचना के विकास से दोनों जिलों में स्थानीय लोगों को हस्तशिल्प, होटल, परिवहन जैसे क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि केंद्रीय सहायता की राशि से मत्स्यगंधा झील परिसर में गोलाकार ग्लास ब्रिज, घाट, टॉयलेट ब्लॉक, फूड कोर्ट, पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड शो और सेल्फी प्वाइंट जैसी 22 आकर्षक संरचनाएं विकसित की जायेंगी.

Also Read: बिहार के इस चीनी मिल का सालों बाद खुलेगा ताला, इस सत्र में शुरू हो जाएगी पेराई

सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन ने क्या कहा?

सहरसा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बताया कि उन्होंने मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के लिए काफी प्रयास किया. जिसका नतीजा आज सामने आया है. उन्होंने अपनी चुनावी वादा में मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण को रखा था. आज उनका यह संकल्प पूरा हुआ.

जिलावासियों की ओर से सहरसा के मत्स्यगंधा को विकसित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को उन्होंने धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन