बाहुबली अनंत सिंह से मिले पावर स्टार पवन सिंह, कई गाड़ियों का दिखा काफिला, BJP से बनेंगे MLC

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और अनंत सिंह के मुलाकात की तस्वीर और गाड़ियों का काफिला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने गुरुवार को जेडीयू विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की. इस दौरान पवन सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे. लेकिन दोनों के बीच क्या कुछ बातचीत हुई, यह अब तक पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

Bihar News: बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की. पवन सिंह, अनंत सिंह के पटना वाले घर पर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत हुई. इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया. इस वीडियो में देखा गया कि पवन सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे. लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

विज्ञापन

साथ-साथ दिखे अनंत सिंह और पवन सिंह

वीडियो में यह भी देखा गया कि मुलाकात के बाद अनंत सिंह, पवन सिंह को घर से बाहर तक छोड़ने आए. इस दौरान उनके समर्थक भी काफी संख्या में मौजूद रहे. मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. पवन सिंह को बीजेपी ने एमएलसी उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने सोमवार को नामांकन किया था. 10 सीटों के लिए 10 कैंडिडेट्स ने ही नॉमिनेशन किया था. इसके बाद उनकी निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है.

एमएलसी उम्मीदवार बनने पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले थे

बीजेपी ने चार उम्मीदवारों को कैंडिडेट बनाया था. इनमें पवन सिंह के अलावा डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं. एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की थी.

साथ ही मीडिया से बात करते हुए एमएलसी कैंडिडेट पवन सिंह ने कहा था, संजय सरावगी जी को मेरा दिल से प्रणाम और दिल से धन्यवाद है. पार्टी मेरी मां है. एक बीजेपी परिवार का मैं सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा. मेरा काम सच्चे दिल और मन से सिर्फ और सिर्फ सेवा करना है.

आज है नामांकन वापस लेने की तारीख

बिहार में विधान परिषद चुनाव की बात करें तो, पहली जून से आठ जून तक नामांकन की तारीख थी. नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच की गई. 11 जून तक नाम वापसी का समय था. अब तक किसी भी उम्मीदवार ने अपने नाम वापस नहीं लिए हैं. इसके साथ ही 10 सीटों पर चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था. ऐसी स्थिति में बिना मतदान के ही निर्विरोध सभी 10 उम्मीदवारों का सदन जाना तया माना जा रहा है.

Also Read: श्रावणी मेला 2026: बिहार में इस बार ड्रोन और लेजर लाइट शो, बनेंगे 25 स्विस कॉटेज, शिवमय होगा कांवर पथ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन