जनता दरबार में अधिकारी के हाथ से कागज गिरने पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना और उसका निपटारा किया. जनता दरबार में इस बार बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद के साथ पहुंचे थे.
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें सीएम नीतीश ने कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना. साथ ही, लोगों की समस्याओं का निपटारा भी किया. इसी दौरान जब सीएम एक फरियादी की समस्याओं को सुन रहे थे, तभी वहां मौजूद एक अधिकारी के हाथ से कागज गिर गया. इसके बाद, मुख्यमंत्री उसपर भड़क गए. वह अधिकारी शिकायत से जुड़े आवेदन की कॉपी लाकर सीएम के हाथ में दे रहे था. सीएम उन्हें काफी देर से देख भी रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहां गिरा देते हो, तुम्हारा तो जूता है नीचे.
आपके शहर में
कागज के गिरने के बाद मुख्यमंत्री का धैर्य टूट गया. नीतीश कुमार ने कहा कि ‘कहां गिरा देते हो नीचे और नीचे गिराकर यहां लाते हो. हम इसको हाथ से पकड़ेंगे बोलो. नीचे गिरा दिए.’ इसके बाद वह अधिकारी वहां से चले जाते है और दूसरे अधिकारी उनकी जगह पर आते है और सीएम शांत हो जाते है. साथ ही आगे फरियादियों की फरियाद सुनने लगते है. बता दें कि यहां मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का निपटारा किया.
Also Read: जनता दरबार में महिला की पीड़ा सुनकर सीएम नीतीश कुमार रह गए हैरान, अधिकारी को लगाया फोन
बता दें कि शिकायत से जुड़े आवेदन को देखते हुए नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर मामले को देखने के लिए कहा. मुख्यमंत्री ने उस आवेदन से जुड़े व्यक्ति की शिकायत सुनकर विभाग को तुरंत समस्या का समाधान करने के आदेश दिए. मालूम हो कि यहां सीएम ने कई लोगों की शिकायत को सुना. साथ ही विभाग से जुड़े लोगों को फोन करके उचित दिशा निर्देश भी दिए. नीतीश कुमार ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए