जनता दरबार में महिला की पीड़ा सुनकर सीएम नीतीश कुमार रह गए हैरान, अधिकारी को लगाया फोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2023 12:33 PM
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें सीएम नीतीश ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्यायों को सुना. यहां कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. वहीं, एक महिला की शिकायत को सुनकर सीएम नीतीश कुमार हैरान रह गए.
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें सीएम नीतीश ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्यायों को सुना. यहां कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. वहीं, एक महिला की शिकायत को सुनकर सीएम नीतीश कुमार हैरान रह गए. साथ ही तुरंत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के लोगों को फोन किया. मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए तुरंत कहा कि आप ऐसे कैसे कर सकते है, जरा इसको देख लीजिए.
महिला की शिकायत को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के लोगों को फोन कर दिया. बता दें कि यहां पहुंची महिला ने कहा कि वह साल 2010 से विकास मित्र नियोजन में थी. लेकिन, अचानक उनको हटा दिया गया है. इसपर सीएम ने तुरंत फोन करवाया. साथ ही कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है. मुख्यमंत्री ने फोन पर बताया कि 10 साल काम करवा कर किसी को अचानक हटाना अच्छी बात नहीं है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति का मामला है. इसको जरा अच्छे से देख लीजिए .
Also Read: विपक्षी दलों की बैठक से पहले पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर गरमाई सियासत, तेजस्वी व JDU-BJP का आया बयान
मुख्यमंत्री ने फोन पर निर्देश देने के बाद पीड़ित महिला को अधिकारी के पास भेज दिया. मालूम हो कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. यहां सीएम ने कई लोगों की शिकायत को सुना. साथ ही विभाग से जुड़े लोगों को फोन करके उचित दिशा निर्देश भी दिए. सीएम यहां एक महिला की शिकायत को सुनकर हैरान रह गए और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के लोगों को फोन कर तुंरत मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










