Bihar News: बिहार के कई जिलों में खुलेगा खादी मॉल, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया ऐलान
Bihar News: खादी उद्योग (Khadi Udyog) से जुड़े बुनकर, किसान और शिल्पकारों के उत्थान के लिये बिहार के विभिन्न जिलों में खादी बोर्ड की जमीन पर खादी मॉल (Khadi Mall) बनाया जायेगा. इससे बिहार में रोजगार का सृजन होगा. साथ ही मेक इन बिहार प्रोडक्ट (Make in Bihar Product) की पहुंच भी बढ़ेगी. ये बातें सोमवार को गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का जायजा लेने पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहीं.
Bihar News: खादी उद्योग (Khadi Udyog) से जुड़े बुनकर, किसान और शिल्पकारों के उत्थान के लिये बिहार के विभिन्न जिलों में खादी बोर्ड की जमीन पर खादी मॉल (Khadi Mall) बनाया जायेगा. इससे बिहार में रोजगार का सृजन होगा. साथ ही मेक इन बिहार प्रोडक्ट (Make in Bihar Product) की पहुंच भी बढ़ेगी. ये बातें सोमवार को गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का जायजा लेने पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहीं.
आपके शहर में
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया की खादी के कपड़ों का इस्तेमाल करें और इस तरह के मॉल में ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें. इससे इस उद्योग से जुड़े बुनकर, किसान व शिल्पकारों का उत्थान होगा और आगे उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि खादी मॉल से बिहार के 14 करोड़ लोग भी लाभान्वित होंगे.
इस अवसर पर मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य के कुटीर उद्योग से जुड़े सभी बुनकरों को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी. केवल पटना में ही नहीं, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों में इस तरह के मॉल का निर्माण कराया जायेगा.
दिल्ली हाट की तर्ज पर फिलहाल दरभंगा में हाट बनाया जायेगा. शहर के खादी मॉल में होली उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत एक सप्ताह तक ग्राहकों को खरीदारी पर विशेष छूट दी जायेगी.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए