नीतीश के सबसे करीबी IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, नई सरकार बनने से पहले अधिसूचना जारी

Published by :Pratyush Prashant
Published at :14 Apr 2026 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News 14 April 2026

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन से ठीक पहले प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. केंद्र सरकार ने एक अहम अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई प्रभावशाली IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से ठीक पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई प्रभावशाली आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है.

केंद्र द्वारा जारी पहली लिस्ट में सीएम नीतीश के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

नीतीश के करीबी अफसर भी दिल्ली रवाना

इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे चौंकाने वाला नाम 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार का है. अनुपम कुमार मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में नीतीश कुमार के सबसे विश्वसनीय रणनीतिकारों में शुमार रहे हैं.

अब उन्हें केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है. उनके साथ ही उनकी पत्नी प्रतिमा एस. वर्मा को भी जनजातीय कार्य मंत्रालय में कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. एक साथ ‘पावर कपल’ का दिल्ली जाना इस बात का संकेत है कि बिहार सचिवालय का पुराना दबदबा अब पूरी तरह बदलने वाला है.

सीनियर आईपीएस राकेश राठी को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जो सीधे तौर पर देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का हिस्सा होंगे.

वंदना प्रेयसी को फर्टिलाइजर विभाग और श्रवनन एम. को अंतरिक्ष (Space) जैसे महत्वपूर्ण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है. जानकारों का मानना है कि नई सरकार के गठन से ठीक पहले इन अधिकारियों का राज्य से जाना भविष्य की नई प्रशासनिक कार्यशैली का हिस्सा है.

क्या बदलेगा बिहार का प्रशासनिक समीकरण

पटना के मुख्य सचिवालय में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है और हर अधिकारी की नजर आने वाली दूसरी लिस्ट पर टिकी है. चर्चा है कि जल्द ही आधा दर्जन और बड़े नामों को दिल्ली भेजा जा सकता है. राज्य सरकार ने पहले ही इन अधिकारियों को रिलीव करने की फाइल पर अपनी मुहर लगा दी थी.

नई सरकार आने से पहले पुराने तंत्र को बदलकर नए अधिकारियों को मौका देना एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है. अब देखना यह होगा कि कल शपथ लेने वाली नई सरकार किन नए चेहरों के साथ बिहार की कमान संभालती है

Also Read: आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन