Bihar Corona News : एम्स में 3 की मौत, बिहार के अन्य जिलों की तुलना में पटना बना कोरोना का हॉटस्पॉट

Updated:
विज्ञापन

15 jan 2022 Covied Test

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Corona News बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पटना में बीते एक सप्ताह से लगातार दो हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को भी पटना जिले में 2305 नये कोरोना के मरीज मिले हैं.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इन सबके बीच, बिहार के अन्य जिलों की तुलना में पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है. बीते एक सप्ताह से राजधानी पटना में लगातार दो हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को भी पटना जिले में 2305 नये कोरोना के मरीज मिले हैं. वहीं, पटना एम्स में आज तीन मरीजों की मौत कोरोना के इलाज के दौरान होने की खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

पटना एम्स में शनिवार को 25 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया. इसके अलावा 21 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में शनिवार को वैशाली की 39 वर्षीया सुनीता देवी, पटना की 68 वर्षीया मालती देवी, जबकि वैशाली के 45 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी.

जबकि, 21 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. एम्स में शनिवार देर शाम तक कुल 63 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था, जिसमें पटना के 11, भोजपुर, समस्तीपुर, नालंदा, कटिहार, खगड़िया के मरीज शामिल हैं.

इधर, पटना में आज 2305 नये मामले सामने आए है. नये मरीजों में 99 फीसदी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रह है. सिर्फ एक प्रतिशत मरीज जिनकी पहले से पुरानी बीमरी हैं, उनको परिजनों की मदद से शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सर्वाधिक संक्रमित शहर के शास्त्री नगर और कंकड़बाग इलाके से मिले हैं. यहां वर्तमान में तीन हजार से अधिक मरीज एक्टिव हैं. हालांकि, काफी मरीज ठीक हो चुके हैं. कुल मरीजों में 52 बच्चे जीरो से 10 साल और 149 किशोर जिनकी उम्र 11 से 17 साल के बीच है वह पॉजिटिव हुए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चों का इलाज घर पर ही हो रहा है.

वहीं, कोरोना से डॉक्टरों के पॉजिटिव होने का सिलसिला लगातार जारी है. एक दिन के अंदर शहर के नौ डॉक्टर व 18 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इनमें चार पीएमसीएच, आइजीआइएमएस में तीन और आइजीआइसी में दो कुल नौ डॉक्टर पॉजिटिव पाये गये हैं. सभी डॉक्टरों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है.

Also Read: Bihar News: बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, दो की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन